Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रणदीप हुड्डा का 'ओ रोमियो' से हटना, वजह अब हुई साफ

विशाल भारद्वाज द्वारा हाल ही में जारी किया गया टीजर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि टीजर में रणदीप हुड्डा की गैरमौजूदगी ने फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि पहले खबरें थीं कि फिल्म में विलेन की भूमिका रणदीप निभाने वाले हैं। अब इस पूरे मामले को लेकर एक अहम खुलासा सामने आया है।

13 Jan 2026

रणदीप हुड्डा का 'ओ रोमियो' से हटना, वजह अब हुई साफ

शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओ रोमियो' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विशाल भारद्वाज द्वारा हाल ही में जारी किया गया टीजर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि टीजर में रणदीप हुड्डा की गैरमौजूदगी ने फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि पहले खबरें थीं कि फिल्म में विलेन की भूमिका रणदीप निभाने वाले हैं। अब इस पूरे मामले को लेकर एक अहम खुलासा सामने आया है।

निजी परेशानियों के चलते रणदीप ने लिया बाहर होने का फैसला

बॉलीबुड सूत्र ने बताया कि रणदीप हुड्डा ने फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी थी। सूत्र के अनुसार, "रणदीप के हिस्से की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले उनकी निजी जिंदगी में कुछ गंभीर परेशानियां आ गईं। यह दौर पिछले साल अप्रैल का था, जब उनकी फिल्म 'जाट' (2025) रिलीज हुई थी।" बताया गया कि इस दौरान रणदीप अपनी पत्नी लिन लैशराम की सेहत से जुड़ी समस्याओं और निजी हालातों से जूझ रहे थे, जिस वजह से उन्होंने काम से पहले परिवार को प्राथमिकता देने का फैसला किया।

रणदीप के बाहर होते ही हुई नई कास्टिंग

सूत्र के मुताबिक, रणदीप का प्रोजेक्ट से अलग होना पूरी तरह आपसी सहमति और मित्रतापूर्ण माहौल में हुआ। उनके बाहर निकलने के बाद निर्माताओं ने तुरंत विलेन के किरदार के लिए नई कास्टिंग की और अभिनेता अविनाश तिवारी को इस भूमिका के लिए साइन कर लिया। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ विक्रांत मैसी, तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे दमदार कलाकार भी नजर आएंगे। 'ओ रोमियो' 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रणदीप हुड्डा का 'ओ रोमियो' से हटना, वजह अब हुई साफ
विशाल भारद्वाज द्वारा हाल ही में जारी किया गया टीजर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि टीजर में रणदीप हुड्डा की गैरमौजूदगी ने फैंस को हैरान कर द





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News